फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara Airlines: खत्म नहीं हो रही विस्तारा की मुश्किल, कम की 10 प्रतिशत उड़ानें; घरेलू नेटवर्क पर ज्यादा असर

Sun, 07 Apr 2024 08:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vistara Airlines: पायलट्स की कमी से जूझ रही विस्तारा एयरलाइंस ने प्रतिदिन 10 प्रतिशत उड़ानें कम कर दी हैं। इसका असर ज्यादातर घरेलू नेटवर्क में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों से विस्तारा एयरलाइंस में पायलट्स की कमी का असर साफ तौर पर दिख रहा है। रविवार को विस्तारा ने कहा कि वह अपनी क्षमता में 10 प्रतिशत या लगभग 25-30 उड़ानें प्रतिदिन कम कर रही है। दरअसल विस्तारा एयरलाइंस पायलट्स की कमी से जूझ रही है और उड़ानों को स्थिर करने का प्रयास लगातार जारी है। बता दें कि विस्तारा एयरलाइंस को 31 मार्च से हर दिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करनी थीं।

विज्ञापन


विस्तारा ने 10 प्रतिशत कम की उड़ानें
विस्तारा का कहना है कि हम सावधानीपूर्वक प्रतिदिन लगभग 25-30 उड़ानों तक कम कर रहे हैं। यानी लगभग 10 प्रतिशत उड़ानें कम की जा रही हैं। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि रोस्टरों में बहुत लचीलेपन और बफर देने करने की आवश्यकता है। 

घरेलू नेटवर्क पर ज्यादा असर
रद्दीकरण का असर ज्यादातर घरेलू नेटवर्क में देखा जा रहा है। विस्तारा का कहना है कि ग्राहकों की असुविधा कम करने के लिए उन्हें समय से पहले ही सूचित किया जा रहा है। सभी प्रभावित यात्रियों को पहले ही अन्य उड़ानों में समायोजित कर दिया गया है। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में कई पायलटों की तबीयत खराब होने के कारण कंपनी को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। शुक्रवार को विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने कहा कि उड़ानें रद्द होने का मुख्य कारण बढ़ा हुआ रोस्टर है। बीते गुरुवार को विस्तारा एयरलाइंस के पायलट्स ने थकान की शिकायत की थी और इसका सीधा असर सुरक्षा पर पड़ता है। पायलट्स का कहना है कि वह अधिकतम फ्लाइट ड्यूटी की सीमा तक पहुंच गए हैं और थकान की वजह से वे जल्दी जल्दी बीमार हो रहे हैं। विस्तारा एयरलाइंस के कई पायलट बीमार बताए जा रहे हैं। वहीं कई एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय के बाद लाए जाने वाले सैलरी स्ट्रक्चर से खुश नहीं हैं और इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीजीसीए की घटनाक्रम पर है नजर
डीजीसीए की भी इस पूरे मामले पर नजर है। यही वजह है कि डीजीसीए ने विस्तारा एयरलाइंस से बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल होने पर जवाब मांगा था। साथ ही डीजीसीए ने पायलट्स के विरोध को देखते हुए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों को लागू करने पर फिलहाल रोक लगा दी है और इन पर और चर्चा करने को कहा है। नए नियम 1 जून से लागू होने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें