फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara: विस्तारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लाई, उड़ान सेवा से अलग स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Tue, 30 Jul 2024 03:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vistara: विस्तारा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें स्थायी तथा अनुबंध सहित करीब 6,500 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी अपनी उड़ान सेवाओं से इतर स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना ला रही है।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : x.com/@airvistara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा ने एअर इंडिया के साथ विलय से पहले उड़ान सेवा के इतर अन्य कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ-साथ स्वैच्छिक पृथक्करण योजनाओं की पेशकश की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विस्तारा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें स्थायी तथा अनुबंध सहित करीब 6,500 से अधिक कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान सेवा के इतर अन्य कार्यों से जुड़े (नॉन-फ्लाइंग) स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) और स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) की पेशकश की गई है। पात्र कर्मचारी 23 अगस्त तक इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वीआरएस उन लोगों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में पांच साल की सेवा पूरी कर ली है, जबकि वीएसएस उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में अभी पांच साल की सेवा पूरी नहीं की है। ये योजनाएं टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया द्वारा इस महीने की शुरुआत में पेश की गई योजनाओं के समान हैं।
विज्ञापन


ये योजनाएं पायलट, चालक दल के सदस्यों और अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए लाइसेंस रखने वालों पर लागू नहीं होंगी। विस्तारा की ओर से इन योजनाओं पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई। एयरलाइन ने 2015 में उड़ान भरना शुरू किया था।

सूत्रों ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि एअर इंडिया ने उड़ान सेवा के अलावा अन्य कार्यों से जुड़े कम से कम पांच साल तक की सेवा वाले स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है। पांच साल से कम समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें