फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara Merger: विलय के बाद भी विस्तारा के यात्रियों को मिलने वाला अनुभव जारी रहेगा, एयर इंडिया का आश्वासन

Fri, 18 Oct 2024 11:47 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vistara Merger: विलय के बाद विस्तारा का यात्रा अनुभव नए उद्यम में भी जारी रहेगा, इस मसले पर एयर इंडिया ने एक बार फिर आश्वस्त किया है। एयर इंडिया दोहराया है कि विस्तारा की ओर से प्रदान किया गया अनुभव ग्राहकों के लिए आगे भी जारी रहेगा। एयर इंडिया के अनुसार विस्तारा की पहचान एक विशेष चार अंकों वाले एयर इंडिया कोड से होगी, जिसकी शुरुआत अंक '2' से होगी।
विज्ञापन
विस्तारा, एयर इंडिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया और विस्तारा के विलय की प्रक्रिया 12 नवंबर को पूरी होने वाली है। इस बीच, एयर इंडिया ने साफ किया है कि विस्तारा के रूट्स और समय सारणी के साथ-साथ उड़ान के दौरान मिलने वाला उसका अनुभव आगे भी जारी रहेगा। टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयरलाइन ने बताया है कि विस्तारा के विमानों से संचालित उड़ानों का कोड 'एआई2' होगा।

विज्ञापन


दोनों पूर्ण सेवा वाहकों का विलय 12 नवंबर को पूरा होने वाला है। इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी। विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है।
विलय के बाद, एकीकृत इकाई के फ्रीक्वेंट फ्लायर कार्यक्रम जरिए एयर इंडिया के विंटेज 'महाराजा' को बरकरार रखा जाएगा।

एयर इंडिया ने बयान में कहा, "क्लब विस्तारा के मौजूदा सदस्यों को एयर इंडिया के फ्लाइंग रिटर्न्स कार्यक्रम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विलय के साथ, फ्लाइंग रिटर्न्स भी एक नए अवतार 'महाराजा क्लब' में बदल जाएगा। 
विज्ञापन


विलय के बाद विस्तारा का यात्रा अनुभव नए उद्यम में भी जारी रहेगा, इस मसले पर एयर इंडिया ने एक बार फिर आश्वस्त किया है। एयर इंडिया दोहराया है कि विस्तारा की ओर से प्रदान किया गया अनुभव ग्राहकों के लिए आगे भी जारी रहेगा। एयर इंडिया ने कहा कि विस्तारा की पहचान एक विशेष चार अंकों वाले एयर इंडिया कोड से होगी, जिसकी शुरुआत अंक '2' से होगी।

बयान में कहा गया है, "उदाहरण के लिए, यूके 955, 12 नवंबर के बाद एआई 2955 बन जाएगा, जिससे बुकिंग के समय ग्राहकों को उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी।" इसके अलावा, एयर इंडिया ने कहा कि विस्तारा विमानों के संचालित मार्ग और समय सारणी वही रहेगी, साथ ही एयरलाइन का उड़ान के दौरान का अनुभव भी वही रहेगा, जिसमें विस्तारा विमान पर मेनू और कटलरी जैसे उत्पाद और सेवा शामिल हैं।

कुछ वर्गों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या विलय के बाद विस्तारा के यात्रियों को अभी जैसी ही सेवाएं मिलती रहेंगी, क्योंकि परिवर्तन के दौर से गुजर रही एयर इंडिया को हाल के दिनों में सेवा से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एयर इंडिया ने 2 अक्टूबर को यह भी कहा कि विलय के बाद भी विस्तारा का अनुभव बरकरार रहेगा। बुधवार को विस्तारा के चेयरमैन भास्कर भट ने कहा कि एकीकृत इकाई दोनों एयरलाइनों की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेगी और विस्तारा का स्वरूप कुछ समय तक बना रहेगा। नवंबर 2022 में घोषित एयर इंडिया-विस्तारा विलय में सिंगापुर एयरलाइंस भी विलय की गई इकाई में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें