फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chicken Row: सावन में यूजर ने मंगाया शाकाहारी खाना; घर पहुंचा चिकन पालक, मामला गरमाया तो कंपनी ने मांगी माफी

Mon, 29 Jul 2024 03:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chicken Row: जोमैटो की एक महिला यूजर ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ईटफिट के जरिए शुद्ध शाकाहारी खाना मंगवाया था लेकिन उनके घर पर चिकन पालक की डिलिवरी की गई। उन्होंने उक्त घटना की जानकारी देते हुए अपनी पोस्ट के साथ जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल व अन्य हितधारकों को भी टैग किया है।
विज्ञापन
जोमैटो का चिकन विवाद - फोटो : x.com/@himisingh01
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने शाकाहारी खाना ऑर्डर किया लेकिन उसके घर पहुंचा चिकन पालक। उपभोक्ता ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत करते हुए इसकी शिकायत की। जोमैटो की एक महिला यूजर ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ईटफिट के जरिए शुद्ध शाकाहारी खाना मंगवाया था लेकिन उनके घर पर चिकन बिरयानी की डिलिवरी की गई। उन्होंने उक्त घटना की जानकारी देते हुए अपनी पोस्ट के साथ जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल व अन्य हितधारकों को भी टैग किया है। 

विज्ञापन

एक्स पर अपने पोस्ट में जोमैटो की ग्राहक हिमांशी ने कहा, "सावन के महीने में चिकन की डिलिवरी पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" उसके बाद हिमांशी ने अपनी ऑर्डर की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया, "जोमैटो पर ईटफिट से पालक पनीर, सोया मटर और मिलेट पुलाव ऑर्डर किया था। पालक पनीर की जगह जोमैटो की ओर से चिकन पालक की डिलिवरी की गई। सावन के महीने में चिकन की डिलिवरी पूरी तरह से अस्वीकार्य है क्योंकि मैंने केवल शाकाहारी खाने का ऑर्डर दिया था।"

रविवार की देर रात शेयर किए गए इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और गड़बड़ी के लिए जोमैटो की खिंचाई की। सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू होने के बाद जोमैटो और ईटफ्रेश ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगी। ईट फ्रेश ने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए ऑर्डर की जानकारी शेयर करने को कहा और भरोसा दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जोमैटो ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "हम समझ सकते हैं कि इस गड़बड़ी से आपको कितनी परेशानी हुई होगी। हम आहार संबंधी प्राथमिकताओं को गंभीरता से लेते हैं और हमारा इरादा कभी अनादर का नहीं होता। हमें इस मामले की जांच के लिए थोड़ समय दीजिए, नए अपडेट के साथ जल्द से जल्द हम आपसे संपर्क करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें