फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Loan: एसबीआई समेत तीन बैंकों ने महंगा किया कर्ज, आरबीआई के रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद लिया फैसला

Sat, 01 Oct 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने बाहरी बेंचमार्क आधारित उधारी दर (ईबीएलआर) और रेपो दर से जुड़ी उधार दर (आरएलएलआर) में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई के रेपो दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करने के कुछ घंटे बाद ही एसबीआई समेत तीन बैंकों ने शुक्रवार को अपना कर्ज 0.50% महंगा कर दिया। इन बैंकों के अलावा एचडीएफसी लिमिटेड ने कर्ज पर ब्याज दरों में इजाफा किया है।

विज्ञापन


एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने बाहरी बेंचमार्क आधारित उधारी दर (ईबीएलआर) और रेपो दर से जुड़ी उधार दर (आरएलएलआर) में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की है। इस संशोधन के साथ ही कर्ज की ये दरें बढ़कर क्रमश: 8.55 फीसदी और 8.15 फीसदी हो गई हैं। यह वृद्धि शनिवार से प्रभावी है। 

इसी तरह, बैंक ऑफ इंडिया ने भी आरबीएलआर बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है।  इसकी दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं। इन दोनों बैंकों के अलावा, निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने भी ईबीएलआर को बढ़ाकर 9.60 फीसदी कर दिया है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, आरबीआई ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर काबू पाने के लिए द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक में रेपो दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही रेपो दर बढ़कर अब 5.90 फीसदी हो गई है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले के बाद कई अन्य बैंक भी अपना कर्ज महंगा करेंगे। 

एचडीएफसी लि. ने पांच माह में 7वीं बार बढ़ाई दर
आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लि. ने शुक्रवार को ब्याज दर 0.50 फीसदी तक बढ़ा दी। ब्याज दरों में वृद्धि से एचडीएफसी से आवास ऋण लेने वालों की मासिक किस्त बढ़ जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद नई दरें एक अक्तूबर यानी शनिवार से लागू होंगी। इस वित्तीय संस्थान ने बीते पांच महीने में ब्याज दरों में सातवीं बार वृद्धि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें