फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपये चमकी, यहां जानें आज का भाव

Mon, 08 Nov 2021 04:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत आठ रुपये की गिरावट के साथ 47,004 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी 216 रुपये बढ़कर 63,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत आठ रुपये की गिरावट के साथ 47,004 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबार दिन कीमती पीली धातु 47,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


चांदी के भाव में 216 रुपये तेजी आई
चांदी 216 रुपये बढ़कर 63,262 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 63,046 रुपये प्रति किलोग्राम थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.19 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमत 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें