फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Update: शेयर लगातार आठवें दिन हरे निशान में, सेंसेक्स 63583 व निफ्टी 18812 पर हुआ बंद

Thu, 01 Dec 2022 04:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: गुरुवार के दिन सेंसेक्स 258 अंकों की तेजी के साथ 63357  के स्तर पर और निफ्टी 113 अंकों की तेजी के साथ 18871 के स्तर पर खुला। फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल के ब्याज दरों में नरमी बरतने के बयान के बाद बाजार में मजबूती दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार आठवें कारोबारी सत्र में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 184.54 अंकों की मजबूती के साथ  63,284.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी  निफ्टी 54.15 अंकों की बढ़त के साथ 18812.50 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार के दिन सेंसेक्स 258 अंकों की तेजी के साथ 63357  के स्तर पर और निफ्टी 113 अंकों की तेजी के साथ 18871 के स्तर पर खुला। फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल के ब्याज दरों में नरमी बरतने के बयान के बाद बाजार में मजबूती दिखी। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया भी 35 पैसे की मजबूती के साथ 81.07 के स्तर पर खुला। गुरुवार के कारोबारी सेशन में ऊपरी स्तर से बाजार में मुनाफावसूली दिखी। 

विज्ञापन


आईटी, मेटल्स, बैंकिंग व मीडिया सेक्टर के शेयरो में दिखी तेजी 

हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार में आईटी, मेटल्स, बैंकिंग, मीडिया, इंफ्रा, कमोडिटी और कंज्यूमर  ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। वहीं दूसरी ओर ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और ऊर्जा सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। निफ्टी के 50 शेयरों में 27 हरे निशान पर जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 तेजी के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें