फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क का बड़ा एलान: 41 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का दिया ऑफर, कहा- अस्वीकार हुआ तो 'प्लान बी' तैयार

Thu, 14 Apr 2022 05:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla CEO Elon Musk Offers To Buy Twitter: हाल में ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्विटर को खरीदने का ऑफर दे दिया है। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) कीमत नकद चुकाने की बात कही है। जानें ट्विटर ने क्या कहा?
विज्ञापन
एलन मस्क ने दिया ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के फाउंडर अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने गुरुवार को एक बड़ा प्रस्ताव देकर खलबली मचा दी है। दरअसल, हाल में ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्विटर को खरीदने का ऑफर दे दिया है। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) कीमत नकद चुकाने की बात कही है। 

विज्ञापन


मामले में ट्विटर की ओर से भी बयान जारी किया गया। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि ट्विटट का बोर्ड टेस्ला प्रमुख मस्क के सोशल मीडिया कंपनी के अधिग्रहण के लिए अवांछित, गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। इसके बाद ही वह इस बारे में विस्तार से कुछ कह सकते हैं।

54.20 डॉलर हर शेयर का भुगतान करेंगे
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर को खरीदने के इस ऑफर के तहत मस्क ट्विटर के हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर के हिसाब से भुगतान करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि 50 वर्षीय मस्क ने गुरुवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में इस प्रस्ताव की जानकारी दी है। इस एलान के बाद ट्विटर के शेयर बुधवार को 3.10 फीसदी तक उछलकर 45.85 डॉलर के स्तर पर बंद हुए।
विज्ञापन


ट्विटर के पास असाधारण क्षमता
बता दें कि हाल ही में ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदने के बाद मस्क ने ट्विटर बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उन्होंने बोर्ड को लिखे एक पत्र में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए लिखा कि ट्विटर के पास बोलने की स्वतंत्रता के मामले में असाधारण क्षमता है और इसका दायरा बहुत बढ़ा है, मैं इसे अनलॉक करना चाहता हूं। 

निवेश के बाद हुआ ये एहसास
उन्होंने लिखा कि मैंने जब ट्विटर में निवेश किया तो उसके बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि अभी कंपनी इस सामाजिक अनिवार्यता को अपने वर्तमान स्वरूप में विकसित करने में समर्थ नहीं है। मुझे लगता है कि ट्विटर को एक निजी कंपनी में बदलने की जरूरत है। 

मेरा प्रस्ताव सबसे अच्छा और अंतिम, अस्वीकार किया तो 'प्लान बी' तैयार
टेस्ला सीईओ ने कहा कि ट्विटर को खरीदने के लिए मेरे द्वारा दिया गया प्रस्ताव मेरा सबसे अच्छा और अंतिम प्रस्ताव है। द स्पेक्टेटर इंडेक्स ने गुरुवार को कहा कि एलन मस्क ने कहा कि अगर सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर का बोर्ड पूरी कंपनी को खरीदने के उनके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का फैसला करता है, तो उनके पास 'प्लान बी' तैयार है। मस्क ने ट्वीट किया, "कानून द्वारा दी गई अनुमति के तहत, निजीकृत ट्विटर में अधिक से अधिक शेयर खरीदन का प्रयास करेंगे।"

ट्विटर ने एक बयान में कहा, "ट्विटर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मस्क के प्रस्ताव की सावधानीपूर्वक समीक्षा करेगा और ऐसा फैसला लेगा जो कंपनी और सभी ट्विटर स्टॉकहोल्डर्स के सर्वोत्तम हित में हो।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें