हर नई पीढ़ी अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आती है। de diet Chef india प्राइवेट लिमिटेड, जो की डीजे ग्रुप का ही एक भाग है, की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसके युवा डायरेक्टर नामित जैन भी कुछ नया करके अपने ग्रुप की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बेताब थे।
de diet Chef india प्राइवेट लिमिटेड ने एक कोर टीम का गठन किया जिसमें एक ओर देश के अनुभवी रिसर्च प्रोफेशनल थे , तो दूसरी तरफ नामित जैन जैसे युवा उद्यमी भी थे। एफएमसीजी कैटेगरी के विभिन्न उत्पादों के बारे में अध्ययन किया गया, संभावनाओं और चुनौतियों को टटोला गया, विभिन्न श्रेणियों के ग्राहकों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की जांच की गई।
एक मेहनत भरी गहन प्रक्रिया से गुजरने के बाद नामित जैन ने आखिरकार चाय को अपना कर्म क्षेत्र बनाने का निर्णय किया और टी वैली ब्रांड के अपने सपने को साकार किया। लगभग 6 महीने पहले देश के चुनिंदा नगरों में टी वैली का सॉफ्ट लांच किया गया।
दुनिया भर में विख्यात असम की वादियों से चुनी गई टी वैली चाय की पत्ती में ब्रह्मपुत्र की महक का जादू समाया हुआ है। टी वैली 100 फीसदी ओरिजिनल असम चाय और खुशबुदार ऑर्थोडॉक्स पत्तियों का ऐसा बेमिसाल ब्लेंड है, जिसका हर सिप एक यादगार अनुभव से कम नहीं। यकीं मानिये, ओरिजिनल असम चाय के अनूठे रंग, उसकी बेजोड़ महक और दिलों को जीत लेने वाली परफेक्ट मल्टिनेस/ थिकनेस का ऐसा संगम आपको और किसी चाय में नहीं मिलेगा।
टी वैली को 250 ग्राम के बेहद आकर्षक टिन कंटेनर मैं पैक किया गया है , जो इस बेशकीमती चाय को मॉइस्चर प्रूफ तो रखता ही है , साथ ही ये रीयुसेबल भी है। कस्टमर्स के अलग अलग टेस्ट और चॉइसेज को ध्यान में रखते हुए टी वैली के साथ इसके दो अन्य वैरिएंट्स - टी वैली रॉयल और टी वैली क्लासिक भी लांच किये गए।
टी वैली रॉयल असम और डोआर्स चाय का ऐसा प्रीमियम ब्लेंड है, जो अपने आप में मिशाल है। चाय के शौकीन भली भांति जानते हैं की हिमालय की तलहटी में उगने वाली डोआर्स चाय अपनी बेजोड़ खूबियों की बदौलत विश्वभर में जानी जाती है। टी वैली रॉयल को भी आकर्षक रेड कलर के मॉइस्चरप्रूफ टिन कंटेनर में पैक किया गया हैं।
टी वैली फॅमिली का तीसरा वेरिएंट है - टी वैली क्लासिक। ये चाय के उन दीवानों के लिए खासतौर पर तैयार की गई है, जिन्हें अपने दिन की शुरुआत में ही नहीं, बल्कि दिन में कभी भी स्ट्रांग चाय की ज़रुरत पड़ती रहती है।
टी वैली क्लासिक असम के बागानों से चुनी गई स्ट्रांग सीटीसी चाय और हिमालय की तलहटी पर उगने वाली डोआर्स चाय का ऐसा कड़क ब्लेंड है जो अफोर्डेबल होने के साथ-साथ बेहद संतुष्टि दायक भी है। टी वैली क्लासिक और मॉइस्चरप्रूफ टिन पैक में उपलब्ध है।
अपने सॉफ्ट लांच के कुछ दिनों के भीतर ही टी वैली के तीनों वैरिएंट्स ने अपनी बेजोड़ क्वालिटी, मॉर्डन एवं स्टाइलिश पैकिंग और रीजनेबल प्राइसिंग की वजह से चाय के सच्चे कद्रदानों के दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है।
विक्रेताओं से मिले फीडबैक के अनुसार ऐसे ग्राहकों की कोई कमी नहीं, जिन्होंने टी वैली को ट्राई करने के बाद इसे न सिर्फ अपने मित्रों को रिकमेंड किया, बल्कि त्योहारों के इस सीजन में टी वैली को उपहार के तौर पर भी भेंट किया।
टी वैली के उम्मीदों से बढ़ कर सफल सॉफ्ट लांच से उत्साहित होकर नामित जैन अब जल्द ही इसे पहले तो पूरे उत्तर और पश्चिमी भारत में लांच करने जा रहे हैं, तत्पशचात टी-वैली को भारत के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा। टी वैली के उज्जवल भविष्य के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नमित जैन के अनुसार टी वैली को ग्रीन टी, ब्लैक टी, हर्बल टी में भी लांच करने की तैयारी की जा रही है। अपने जन्म के पहले ही वर्ष में टी-वैली देश की सीमांओं को भी लांघने की तैयारी में है। जी हां, बहुत जल्द टी वैली विदेशी बाज़ारों में भी उपलब्ध होगी।
टी-वैली ब्रांड की क्वालिटी और इसकी स्टाइलिश तथा एस्पिरेशनल पर्सनालिटी को घर-घर तक पहुंचने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अनुबंधित किया गया है। शीघ्र ही प्रमुख चैनलों और मल्टीप्लेक्स में टी-वैली की विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ साथ प्रमुख समाचार पत्रों, डिजिटल, होर्डिंग्स, इत्यादि जैसे माध्यमों से भी टी-वैली को लोकप्रिय बनाया जाएगा।
(ADVERTORIAL)