फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS CEO: टीसीएस के सीईओ की सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप, वित्तीय वर्ष 23-24 में हुआ इतने करोड़ रुपये का भुगतान

Thu, 09 May 2024 05:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TCS CEO Salary: शेयर बाजार को भेजे गए सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने अपने सीईओ के कृतिवासन को  FY 24 में 25 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान की जानकारी दी है।
विज्ञापन
TCS CEO - फोटो : @k_krithivasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीसीएस के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 25 करोड़ रुपये से अधिक का वेतन दिया गया। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। शेयर बाजार को भेजे गए सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने उन्हें 25.2 करोड़ रुपये के भुगतान की जानकारी दी है।

विज्ञापन


कृतिवासन ने राजेश गोपीनाथन की विदाई के बाद जून 2023 में देश के सबसे बड़े IT सेवा निर्यातक के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था। उनकी नियुक्ति 5 साल की अवधि के लिए की गई है। राजेश गोपीनाथन को वित्तीय वर्ष 2023 में 29.16 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

कृतिवासन ने 1 जून, 2023 को कंपनी की कमान संभाली थी। कृतिवासन ने टीसीएस के लिए 1 अप्रैल, 2023 से 31 मई, 2023 तक कंपनी के बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) के वैश्विक प्रमुख के रूप में भी काम किया। टीसीएस की FY24 वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024 के पारिश्रमिक में उनकी सभी भूमिकाओं के लिए पूरे वर्ष का पारिश्रमिक शामिल है।
विज्ञापन


हालांकि कृतिवासन की सैलरी पूर्व सीईओ राजेश गोपीनाथन की तुलना में थोड़ी कम है, जिन्हें वित्त वर्ष 2023 के लिए 29.16 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मई में रिटायर होने वाले टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) और कार्यकारी निदेशक एन गणपति सुब्रमण्यम को सीईओ से भी अधिक पारिश्रमिक दी गई। उन्हें वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 26.18 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें