फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel Q1 Results: पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 13% घटकर 7765 करोड़ रुपये हुआ, राजस्व 18.6% बढ़ा

Mon, 25 Jul 2022 07:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी की ओर से पहली तिमाही के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार परिचालन (Operations) से टाटा स्टील का कुल राजस्व पिछले साल की तुलना में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 63430 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों में साल के पहले क्वार्टर में कंपनी का समेकित EBITDA 15047 करोड़ रहा।
विज्ञापन
Tata Steel First Quarter Results
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा स्टील का राजस्व इस साल बढ़कर 63,430 करोड़ रुपये हो गया। पहली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार ऑपरेशंस से कंपनी के राजस्व में पिछले साल की तुलना में 18.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  टाटा स्टील ने पहली तिमाही के नतीजों में बताया है कि उसका समेकित लाभ 7765 करोड़ रुपये है। पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में कंपनी के समेकित लाभ में 12.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से पहली तिमाही के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार परिचालन (Operations) से कंपनी का कुल राजस्व पिछले साल की तुलना में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 63430 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों में साल के पहले क्वार्टर में कंपनी का समेकित EBITDA 15047 करोड़ रहा।

पिछले साल की तुलना में EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) मार्जिन में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी की प्रति टन EBITDA भी 3780 रुपये बढ़कर 22717 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


टाटा स्टील के नतीजों पर कंपनी के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि कई बाधाओं के बावजूद कंपनी ने मार्जिन में सुधार के साथ मजबूत प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें