फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में भारतीय कारोबारी गिरफ्तार, तलाशी में मिले चार करोड़ रुपये

Mon, 06 Jun 2022 05:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस भारतीय कारोबारी के सूटकेस की तलाशी के बाद सुरक्षा अधिकारियों को 117,000 कनाडाई डॉलर और 19,000 यूरो बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक है। इस राशि को आगे की जांच के लिए कटुनायके हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका में एक भारतीय कारोबारी को विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास में गिरफ्तार किया गया हे। 45 वर्षीय इस व्यक्ति के पास से चार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है, जिसके बाद हवाईअड्डे से इसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है। इसे रविवार को भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) से सुरक्षा अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। वह व्यापार के सिलसिले में श्रीलंका आया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके सूटकेस की तलाशी के बाद सुरक्षा अधिकारियों को 117,000 कनाडाई डॉलर और 19,000 यूरो मिले। इनकी कुल कीमत लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया कि यात्री के संदिग्ध तरीके से व्यवहार करने पर सुरक्षा अधिकारियों ने उसके सामान की जांच की। दरअसल, अधिकारियों ने देखा कि यह यात्री हवाईअड्डे से प्रस्थान करने वाले यात्री टर्मिनल के शौचालय में बहुत कम समय में कई बार जा रहा था। यहां से उसे चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में सवार होना था।
विज्ञापन


बहरहाल, यात्री और उसके पास से बरामद विदेशी मुद्रा को आगे की जांच के लिए कटुनायके हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया। वहीं यात्री को 10000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया। ज्ञात हो कि श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है और देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इस सबके चलते स्थानीय लोग जरूरी सामनों के लिए भी मोहताज हैं। 
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें