प्राप्त हुआ है आयकर और जीएसटी रिफंड
डिंपल को आयकर और जीएसटी से रिफंड भी प्राप्त हुआ है। इसमें आयकर रिफंड दो लाख 32 हजार 701 रुपये और जीएसटी रिफंड 98 हजार 480 रुपये है।
अखिलेश के पास है इतनी चल संपत्ति
वहीं पति अखिलेश के पास कुल सात करोड़ 90 लाख एक हजार 116 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा अखिलेश की अचल संपत्ति 16 करोड़ 90 लाख रुपये है।
अखिलेश के पास पांच बैंकों में बचत खाते हैं जिनमें कुल पांच करोड़ 23 लाख 68 हजार 803 रुपये जमा हैं। इसके अलावा सात लाख तीन हजार 629 रुपये की दो ऑटो स्वीप एफएफडी हैं।
कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि बिजनेस जगत से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे।