Sovereign Gold Bond Scheme 2022-23: सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना योजना नवंबर 2015 में लाई गई थी। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में स्कीम के तहत 10 किस्तों में कुल 12,991 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड जारी किये गये थे। अब चालू वित्त वर्ष के लिए पहली सीरीज शुरू होने वाली है।
केंद्र सरकार एक बार फिर लोगों को सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। दरअसल, 20 जून से सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की पहली सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 24 जून तक बॉन्ड बेचेगी और इसके लिए 5,091 रुपये प्रति ग्राम कीमत तय की गई है।
विज्ञापन
2015 में शुरू की गई थी यह स्कीम
गोल्ड की फिजिकल मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना योजना नवंबर 2015 में लाई गई थी। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में स्कीम के तहत 10 किस्तों में कुल 12,991 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड जारी किये गये थे। अब चालू वित्त वर्ष के लिए पहली सीरीज शुरू होने वाली है। स्वर्ण बॉन्ड योजना 2022-23 की दूसरी सीरीज आवेदन के लिए 22 से 26 अगस्त के दौरान उपलब्ध होगी।
ऑनलाइन खरीद पर अतिरिक्त छूट
जो निवेशक इस गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और पेमेंट करते हैं तो उन्हें छूट भी मिलती है। भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से उन निवेशकों को नॉमिनल वैल्यू पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है, जो ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल मोड में ही पेमेंट करेंगे। इस तरह से देखें तो ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की प्रति ग्राम 50 रुपये की बचत होगी, यानी कि डिजिटल मोड में निवेशकों को प्रति ग्राम 5059 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
यहां से खरीद सकते हैं गोल्ड बॉन्ड
आरबीआई भारत सरकार की ओर से ये गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। ये बॉन्ड बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नॉमिनेटेड डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाएंगे।
इस तरह से तय किए जाते हैं दाम
इस स्कीम शुरू करने का उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की मांग को कम करना था। बॉन्ड के दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम 3 कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की तरफ से जारी किए गए 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के सिम्पल एवरेज के आधार पर तय की जाती है।
एक ग्राम सोने का निवेश कर सकेंगे
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। जबकि खरीदार कम से कम एक ग्राम सोने का निवेश कर सकता है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा चार किलो गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी की जा सकती है।