फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडबी के आंकड़े: लोन इन 59 मिनट योजना से एमएसएमई को 78,409 करोड़ मिले

Mon, 11 Oct 2021 04:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने रविवार को बताया कि पिछले एक साल में कर्ज बांटने में 17 फीसदी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को जल्द कर्ज दिलाने के लिए शुरू हुई लोन इन 59 मिनट योजना के जरिये अब तक 78,409 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं।

विज्ञापन


सिडबी के अनुसार, नवंबर 2018 में शुरू हुई योजना के तहत 31 अगस्त, 2020 तक 2,12,091 एमएसएमई को 66,991 करोड़ रुपये दिए गए थे। 30 सितंबर, 2021 तक 2,34,905 आवेदकों को कुल 78,409 करोड़ बांटे जा चुके हैं।

इस तरह, एक साल में 11,418 करोड़ का कर्ज इस योजना के तहत बांटा गया। यानी, पिछले एक साल में करीब 17 फीसदी ज्यादा राशि 59 मिनट योजना के तहत बांटी गई। 
विज्ञापन


एमएसएमई पर कुल 13.25 लाख करोड़ का कर्ज
रिजर्व बैंक के अनुसार, 31 अगस्त 2021 तक एमएसएमई पर बैंकों की ओर से दिए गए कुल 13.25 लाख करोड़ का कर्ज है। इसमें से 4.8 फीसदी कर्ज 59 मिनट योजना के तहत बांटा गया है। सबसे ज्यादा करीब 85 फीसदी हिस्सेदारी सूक्ष्म और लघु उद्योगों की है। इन दोनों उद्यमों पर 11.10 लाख करोड़ का कर्ज है, जबकि मझोले उद्यमों ने महज 2.15 लाख करोड़ का कर्ज लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें