फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 16150 से नीचे, एयरटेल और टीसीएस में दिख रही कमजोरी

Mon, 11 Jul 2022 09:36 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SGX Nifty में गिरावट देखने को मिल रही है ये इंडेक्स लाल निशान के साथ कारोबार करता दिख रहा है। सोमवार को एयरटेल और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल बाजारों से मिला-जुला संकेत मिलने के बाद भारतीय बाजार भी हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ खुले हैं। सोमवार को सेंसेक्स 250 अंक नीचे फिसल गया है जबकि निफ्टी भी 16150 के नीचे आ गया है। उससे पहले अमेरिका बाजार शुक्रवार को सीमित दायरे में कारोबार करते दिखे हैं। डाओ जोंस पर 300 अंक की रेंज में कारोबार हुआ और ये इंडेक्स 50 अंक नीचे बंद हुआ।
विज्ञापन


वहीं, नैस्डेक में लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिली और शुक्रवार को ये हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

जून में अमेरिका में 3.7 लाख रोजगार जुड़े और अनुमान 2.5 लाख का था। एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने से मना कर दिया, जिसके बाद ट्विटर के शेयर का भाव 5 फीसदी तक फिसला नजर आया है। यूरोपीय बाजारों में मजबूती देखने को मिले हैं। वहीं, सिंगापुर और मलेशिया के बाजार आज बंद रहेंगे। जापान के बाजारों में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

SGX Nifty में गिरावट देखने को मिल रही है ये इंडेक्स लाल निशान के साथ कारोबार करता दिख रहा है। सोमवार को एयरटेल और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें