फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Service Sector: सेवा क्षेत्र की वृद्धि 10 माह के उच्च स्तर पर, नए कारोबार और निर्यात ऑर्डर में उछाल का असर

Fri, 04 Jul 2025 06:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एचएसबीसी इंडिया में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, नए घरेलू ऑर्डर में अगस्त, 2024 के बाद सबसे तेज उछाल और नए निर्यात कारोबार में उल्लेखनीय तेजी से सेवा पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Service Sector (सांकेतिक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांग और बिक्री में जारी सुधार के बीच नए कारोबारी ऑर्डर में तेज उछाल के दम पर देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जून, 2025 बढ़कर 10 महीने के उच्च स्तर 60.4 पर पहुंच गई। रोजगार सृजन में भी मजबूत विस्तार देखने को मिला। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस गतिविधि सूचकांक मई में 58.8 रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ELI: रोजगार प्रोत्साहन योजना को आईएलओ की सराहना, कहा- रोजगार परिणाम में सुधार की उम्मीद

एचएसबीसी इंडिया में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, नए घरेलू ऑर्डर में अगस्त, 2024 के बाद सबसे तेज उछाल और नए निर्यात कारोबार में उल्लेखनीय तेजी से सेवा पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एशियाई, पश्चिम एशियाई एवं अमेरिकी बाजारों से आने वाली मांग में सुधार और घरेलू बाजार की निरंतर मजबूती से भी सेवा क्षेत्र की कंपनियों को लाभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Prices: सोने की कीमतों में तेजी से पुराने आभूषण रिसाइकल करने का बढ़ा चलन; जानकारों की क्या राय, जानें

लगातार 37वें महीने बढ़ा रोजगार, मार्जिन में सुधार
भंडारी ने कहा, सेवा क्षेत्र के निरंतर विस्तार का भर्तियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जून में लगातार 37वें महीने रोजगार बढ़ा है। मई की रिकॉर्ड भर्तियों से धीमी होने के बावजूद रोजगार वृद्धि की दर दीर्घकालिक औसत से आगे निकल गई।

  • लागत का दबाव उपभोक्ता सेवा श्रेणी में सर्वाधिक रहा। आउटपुट शुल्क में तेज वृद्धि वित्तीय और बीमा क्षेत्र में रही। आउटपुट शुल्क के मुकाबले कच्चे माल की लागत में कम वृद्धि से सेवा प्रदाताओं के मार्जिन में सुधार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें