फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: कामकाज वाले शनिवार को भी बाजार मजबूत; सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 21650 के पार

Sat, 20 Jan 2024 10:15 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। शनिवार की सुबह सेंसेक्स करीब 300 अंकों की मजबूती के साथ 72000 के करीब ट्रेड करता दिखा, वहीं, निफ्टी भी उछलकर 21700 के करीब कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामकाजी शनिवार के दिन भी शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरूआत हुई। अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। शनिवार की सुबह सेंसेक्स करीब 300 अंकों की मजबूती के साथ 72000 के करीब ट्रेड करता दिखा, वहीं, निफ्टी भी उछलकर 21700 के करीब कारोबार करता दिखा।

शनिवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड और एनटीपीसी सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। तिमाही नतीजों के बाद एचयूएल के शेयर 2 फीसदी तक नीचे गिर गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 496 अंक मजबूत होकर 71,683 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि शनिवार को शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली दिख दिखी और बेंचमार्क इंडेक्स सपाट ढंग से कारोबार करने लगे।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें