फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market All-Time High: नई ऊंचाइयों पर शेयर बाजार; सेंसेक्स 80 हजार तो निफ्टी 24400 के पार

Tue, 09 Jul 2024 04:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 391.26 अंक यानी 0.49 फीसदी चढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 80,351.64 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच वाहन व एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में उछाल से मंगलवार को सेंसेक्स एवं निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स 391.26 अंक चढ़कर 80,351.64 के सार्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में एक समय यह 436.79 अंक उछलकर 80,397.17 के नए शिखर पर पहुंच गया था। निफ्टी 112.65 अंक की बढ़त के साथ 24,433.20 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। दिन में एक समय यह 123.05 अंक चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 24,443.60 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


बाजार में तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त पूंजी 1.56 लाख करोड़ बढ़कर 451.27 लाख करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 9 कंपनियों के शेयरों में 0.69 फीसदी तक गिरावट रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से 314.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक लाभ में रहा। हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

मारुति सुजुकी में सर्वाधिक 6.60 फीसदी बढ़त
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य में पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने की पहल के तहत हाइब्रिड कारों पर पंजीकरण कर माफ करने की खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई। बीएसई पर शेयर 6.60 फीसदी चढ़कर 12,820.20 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर 6.51 फीसदी की बढ़त के साथ 12,807 रुपये पर रहा।
विज्ञापन


सोना 100 रुपये सस्ता चांदी 180 रुपये महंगी
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 100 रुपये सस्ता होकर 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। हालांकि, चांदी 180 रुपये महंगी होकर 94,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोना कमजोरी के साथ 2,362 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 31.03 डॉलर प्रति औंस रही। 

एंजल वन के 79 लाख ग्राहकों का डाटा लीक
अग्रणी शेयर ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन के 79 लाख ग्राहकों का डाटा लीक हो गया है। हैकरों ने डाटा बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर भी डाल दिया। इसमें ग्राहकों के नाम, पते, फोन नंबर और बैंक खाते शामिल हैं। हैकरों का दावा है, लीक डाटा से प्रभावित ग्राहकों के स्टॉक होल्डिंग, उनके लाभ-हानि के विवरण भी मिले हैं। यह डाटा 2023 का लगता है। एंजल वन ने बीते साल 21 अप्रैल को शेयर बाजार को बताया था, कंपनी को डाटा उल्लंघन का सामना करना पड़ा है। पर, हम सत्यता की पुष्टि करने की प्रक्रिया में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें