कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच आज 11 जुलाई को सेंसेक्स और निफ्टी आज मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद (Sensex Closing Bell) हुए।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
आज के कारोबार के आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में 27.43 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 79,897.34 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी की बात करें तो यह 8.50 अंक की गिरावट के साथ 24,315 के स्तर पर बंद हुआ।
किसे फायदा, किसे नुकसान?
हालांकि, छोटे और मझोले शेयर में तेजी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 की तेजी के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, नेस्ले, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड ट्रूबो के शेयर आज सबसे ज्यादा पिछड़े। इसके अलावा आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर फायदे में रहे हैं। 11 जुलाई के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस के शेयरों में औसत तेजी देखने को मिली। दूसरी तरफ कुछ पावर, ऑटो और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली हुई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप आज 1.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग जैसे एशियाई बाजार उच्च स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक कारोबार देखने को मिला। उधर, बुधवार को अमेरिकी बाजार उल्लेखनीय रूप से उच्च स्तर पर बंद हुए।एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 583.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।