फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: निचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 306 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 19750 के पार

Thu, 16 Nov 2023 05:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी में टेक महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। दूसरी और कोल इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयरों में एक-एक प्रतिशत की गिरावट दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कमजोरी के बाद रिकवरी दिखी और ये इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 306.55 (0.46%) अंकों की बढ़त के साथ 65,982.48 के स्तर पर जबकि निफ्टी 89.75 (0.46%) अंकों की मजबूती के साथ 19,765.20 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी में टेक महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। दूसरी और कोल इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयरों में एक-एक प्रतिशत की गिरावट दिखी। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 742 अंक मजबूत होकर 65,675 के स्तर पर बंद हुआ था।    

सरकार ने विंडफॉल टैक्स में कटौती का किया एलान

सरकार ने विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर कटौते करने का एलान किया है। क्रूड ऑयल  पर इसे 3500 रुपए प्रति टन घटाया गया है। अब घरेलू स्तर पर उत्पादित क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स 9800 रुपए से घटाकर 6300 रुपए प्रति टन कर दिया गया है।  डीजल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को दो रुपए प्रति लीटर से घटाकर एक रुपए प्रति लीटर करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


एटीएफ यानी जेट फ्यूल पर पहले भी विंडफॉल टैक्स शून्य था और इसे एक बार फिर शून्य पर ही बरकरार रखा गया है। पेट्रोल पर भी विंडफॉल टैक्स शून्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें