फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Passengers: जनवरी से अक्तूबर के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या 26.98% बढ़ी, डीजीसीए ने कही यह बात

Thu, 16 Nov 2023 05:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी  2023 से अक्टूबर 2023 के दौरान घरेलू एयरलाइनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1254.98 लाख (12 करोड़ 54 लाख 98 हजार) पर पहुंच गई। दूसरी ओर, स्पाइसजेट ने युद्धग्रसत इस्राइल के तेल अवीव से 3000 लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया।
विज्ञापन
एविएशन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 के दौरान घरेलू एयरलाइनों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1254.98 लाख (12 करोड़ 54 लाख 98 हजार) पर पहुंच गई। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 988.31 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। घरेलू एयरलाइनों में यात्रा करने वालों की संख्या में 26.98% की वार्षिक वृद्धि और 10.78% की मासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

स्पाइसजेट एयरलाइन ने इस्राइल से 3000 थाई नागरिकों को निकाला

एक महत्वपूर्ण मानवीय पहल के तहत भारत की कम लागत वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने इस्राइल के युद्धग्रस्त तेल अवीव से 3000 से अधिक थाई नागरिकों को निकालने के लिए दस विशेष उड़ानों का सफलतापूर्वक निष्पादन  किया। एयरलाइन ने इस महत्वपूर्ण मिशन के लिए अपने एयरबस ए340 विमान का उपयोग किया। 20 से 31 अक्टूबर के बीच सटीक रूप से आयोजित, विशेष उड़ानों में तेल अवीव से बैंकॉक और तेल अवीव से संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा को जोड़ने वाले मार्ग शामिल थे। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए स्पाइसजेट ने इन परिचालनों के दौरान अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें