फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 19000 के करीब

Mon, 30 Oct 2023 09:46 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के शेयरों में से पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और टाइटन गिरावट के साथ खुले, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त के साथ खुले।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग, वित्तीय और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बेंचमार्क शेयर सूचकांक सोमवार को एक महीने से अधिक समय के सबसे खराब सप्ताह के बाद गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 168 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 63,614 पर कारोबार करता दिखा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43 अंकों यानी 0.23% की तेजी के साथ 19,003 पर खुला कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में से पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और टाइटन गिरावट के साथ खुले, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त के साथ खुले। इंडिविजुअल शेयरों में एसबीआई कार्ड में करीब 7 पर्सेंट की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी सितंबर क्वॉर्टर के प्रॉफिट अनुमानों से चूक गई। एसोसिएट कंपनी को एनएचएआई से 4,428 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिलने के बाद आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयरों में 5% पर्सेंट की तेजी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें