फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex: शीर्ष-10 कंपनियों की पूंजी 1.93 लाख करोड़ घटी, टीसीएस में सबसे अधिक गिरावट दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 06:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एचडीएफसी बैंक की पूंजी 40,562 करोड़ घटकर 11.14 लाख करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब 23,000 करोड़ व इन्फोसिस को 19,320 करोड़ का नुकसान हुआ। एयरटेल को 17,161 करोड़, बजाज फाइनेंस को 15,759 करोड़ गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
टीसीएस - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1.93 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,615 अंक या 2.46 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। सबसे ज्यादा 52,580 करोड़ रुपये पूंजी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की घटी और यह 12.26 लाख करोड़ रह गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक की पूंजी 40,562 करोड़ घटकर 11.14 लाख करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब 23,000 करोड़ व इन्फोसिस को 19,320 करोड़ का नुकसान हुआ। एयरटेल को 17,161 करोड़, बजाज फाइनेंस को 15,759 करोड़ व आईसीआईसीआई बैंक की पूंजी में 13,827 करोड़ की गिरावट आई है। आईटीसी को 5,900 करोड़ व एचयूएल को 3,124 करोड़ का घाटा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें