फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: हीरो मोटोकॉर्प को 605 करोड़ का कर नोटिस; नए स्पेक्ट्रम बैंड में नीलामी के लिए परामर्श शुरू

Thu, 04 Apr 2024 01:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण के कार्यवाहक सहायक मंत्री अन्ना मॉरिस और आर्थिक नीति के लिए पीडीओ सहायक मंत्री एरिक वान नॉस्ट्रैंड सरकारी और निजी क्षेत्र के समकक्षों से मिलने के लिए 2 से 5 अप्रैल के बीच नई दिल्ली और मुंबई की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के दो वरिष्ठ वित्तीय अधिकारी रूस से तेल खरीद के मामले में रूस के मुनाफे को सीमित करने के उद्देश्य से प्राइस कैप को बनाए रखने की अपील करने के लिए भारत में हैं। उनका उद्देश्य स्थिर वैश्विक ऊर्जा बाजारों को बढ़ावा देना है। अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण के कार्यवाहक सहायक मंत्री अन्ना मॉरिस और आर्थिक नीति के लिए पीडीओ सहायक मंत्री एरिक वान नॉस्ट्रैंड सरकारी और निजी क्षेत्र के समकक्षों से मिलने के लिए 2 से 5 अप्रैल के बीच नई दिल्ली और मुंबई की यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन

   
बयान में कहा गया है, 'वे प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसमें धनशोधन के खिलाफ सहयोग और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करना, अन्य अवैध वित्तीय मुद्दे और मूल्य सीमा का कार्यान्वयन शामिल है। इसका लक्ष्य स्थिर वैश्विक ऊर्जा बाजारों को बढ़ावा देते हुए रूस को अपने अवैध आक्रमण के वित्तपोषण के लिए प्राप्त होने वाले मुनाफे को और सीमित करना है।'


राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने 2015 में हुए मैगी विवाद पर एफएमसीजी प्रमुख नेस्ले से 640 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग वाली सरकार की याचिका खारिज कर दी। सरकार ने 2015 में एनसीडीआरसी के समक्ष आरोप लगाया था कि नेस्ले खतरनाक और दोषपूर्ण मैगी नूडल्स का निर्माण व इन्हें जनता में बेचकर अनुचित व्यापार प्रथाओं में लिप्त थी। एनसीडीआरसी ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की दो याचिकाओं को खारिज कर दिया। इनमें 284.55 करोड़ रुपये के मुआवजे और 355.41 करोड़ रुपये के दंडात्मक हर्जाने की मांग की गई थी।

ई-फाइलिंग पोर्टल पर चार दिन में 23,000 रिटर्न भरे

इनकम टैक्स - फोटो : i stock
आयकर विभाग ने कहा, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर भरने से संबंधित फॉर्म ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। बीते चार दिन में करीब 23,000 रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। हाल के वर्षों में विभाग ने पहली बार करदाताओं को नए वित्त वर्ष के पहले दिन ही रिटर्न भरने में सक्षम बनाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईटीआर फॉर्म-1, 2, 3 और 4 एक अप्रैल से ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

नए स्पेक्ट्रम बैंड में नीलामी के लिए परामर्श शुरू

टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी - फोटो : iStock
दूरसंचार नियामक ट्राई ने बृहस्पतिवार को मोबाइल सेवाओं के लिए उच्च फ्रीक्वेंसी दायरे में तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी पर संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे। यह 4,000 मेगाहर्ट्ज रेडियो तरंग उपलब्ध कराएगा। यह पहली बार है कि 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज में तीन स्पेक्ट्रम बैंड नीलामी के लिए रखे जा रहे हैं। यह प्रस्ताव भविष्य में 5जी सेवाओं के लिए 4,000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प को 605 करोड़ का कर नोटिस; कंपनी प्रबंधन ने कहा, उठाई गई मांग अस्थिर

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प को आयकर विभाग ने ब्याज सहित लगभग 605 करोड़ रुपये का कर मांग नोटिस भेजा है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि 3 अप्रैल को उसे यह नोटिस मिला। कंपनी ने कहा कि नोटिस का अध्ययन किया जा रहा है। उसके बाद ही कोई कानूनी कदम उठाया जाएगा।

हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, नोटिस में छह आकलन वर्ष के लिए 308.65 करोड़ रुपये की कर मांग और 296.22 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है। यह कर आकलन वर्ष 2013-14 से 2017-18 और 2019-20 के लिए कुछ अस्वीकृतियों के कारण लगाया गया है। कंपनी ने कहा कि प्रबंधन की राय में, उठाई गई मांग प्रकृति में अस्थिर है। कंपनी की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर इसका भौतिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर बृहस्पतिवार को बीएसई पर 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 4,522.30 रुपये पर बंद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें