फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: निवेशक जागरूकता पर सेबी का फोकस, चेयरमैन बोले- चेक प्लेटफॉर्म और सारथी एप से बढ़ेगी सुरक्षा

Sat, 29 Nov 2025 05:01 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए एक पारदर्शी और मजबूत और फेयर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने के सेबी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। हाल ही में सेबी ने चेक की सुविधा निवेशकों के लिए पेश की है। इसका उद्देश्य निवेशकों को धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना है। 
विज्ञापन
बाजार नियामक सेबी - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए एक पारदर्शी और मजबूत और फेयर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने के सेबी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुरक्षा और बाजार में पारदर्शिता सबसे आवश्यक है, जिसके लिए सेबी लगातार काम कर रहा है। हमें एक ऐसा निवेश कल्चर बनाने की जरूरत है जिससे पूरे बाजार के इकोसिस्टम को लाभ मिले।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GDP: 'भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार पर, 8.2% जीडीपी दर ने आलोचनाओं को किया खारिज', बोले पीयूष गोयल

सेबी का उद्देश्य निवेशकों को धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना है

सेबी अध्यक्ष 29 नवंबर को पोंडीचेरी में आयोजित निवेशक जागरुकता सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में सेबी ने चेक की सुविधा निवेशकों के लिए पेश की है। इसका उद्देश्य निवेशकों को धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना है। यह यूपीआई आईडी की असलियत को वेरिफाई करने और पंजीकृत इंटरमीडियरी की बैंक विवरण को कंफर्म करने की सुविधा देता है।

निवेशक इन प्लेटफॉर्म के जरिए प्रामणिकता सत्यापित कर सकते हैं

इस सुविधा में नए यूपीआई सिस्टम के साथ एक डिजिटल सत्यापन टूल है, जो निवेशकों पंजीकृत मध्यस्थों के बैंक खाते के विवरण और यूपीआई आईडी के स्वतंत्र रूप से पुष्टी करने की भी सुविधा देता है। खाता और आईएफएससी कोड या वैध यूपीआई आईडी दर्ज करके निवेशक सेबी चेक प्लेटफार्म या सारथी ऐप, जो की सेबी द्वारा पेश किया गया है, उसके जरिए प्रामाणिकता सत्यापित कर सकते हैं।

भारत में 12.2 करोड़ यूनिक रजिस्टर्ड निवेशक हैं

इस अवसर पर बोलते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एमड व सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा भारत में निवेशक स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी संख्या बढ़कर अब 12.2 करोड़ यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की हो गई है। इसलिए वित्तीय साक्षरता और जागरुकता की जरूरत है, विशेष रूप से इंवेस्टर फ्रॉड और स्कैम के खिलाफ सबसे मजबूत शील्ड है। साथ ही निवेशकों को उनके वित्तीय क्षेत्र में बढ़ने में सहायता भी करता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें