फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: 'विकास दर के मामले में कोई हमारी बराबरी नहीं कर रहा', सेबी प्रमुख ने देश की अर्थव्यवस्था पर कही यह बात

Fri, 02 Aug 2024 12:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Madhabi Puri Buch: सेबी प्रमुख ने कहा है कि अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण चालक वह तरीका है जिसमें हमारी पूरी बाजार प्रणाली एक अच्छी तरह से संतुलित और प्रगतिशील तरीके से कार्य करती है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वैश्विक तालिकाओं में हम अग्रणी हैं।
विज्ञापन
फिक्की के एक कार्यक्रम में बोलतीं सेबी चीफ - फोटो : FICCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकसित भारत के लिए अर्थव्यवस्था, वास्तविक अर्थव्यवस्था, वित्तीय अर्थव्यवस्था और बाजार एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन


बुच ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण चालक वह तरीका है जिसमें हमारी पूरी बाजार प्रणाली एक अच्छी तरह से संतुलित और प्रगतिशील तरीके से कार्य करती है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वैश्विक तालिकाओं में हम अग्रणी हैं। भारत दुनिया में आईपीओ जारी करने की कुल संख्या के मामले में नंबर एक पर है।

यह लगभग हर ट्रेडिंग सत्र में जारी हो रहा है। पूंजी जुटाने और स्टॉक एक्सचेंजों की राशि के मामले में, हम नंबर 5 पर हैं। यदि आप हमें अधिकार क्षेत्र के दृष्टिकोण से देखते हैं, तो हम नंबर 3  परहैं। जुटाई गई धनराशि की मात्रा अब भी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं-अमेरिका और चीन को चीन को टक्कर देने की स्थिति में । यदि आप पिछले पांच वर्षों में वृद्धि दर को देखें तो तो कोई भी हमारी विकास दर की बराबरी नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें