फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी के मार से बेहाल हुई विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी, 52 फीसदी घटा मुनाफा

Thu, 31 Oct 2019 05:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन और मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है। तीसरी तिमाही में कंपनी पर मंदी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते मुनाफे में 52 फीसदी की कमी आई है। चिप मार्केट में वैश्विक मंदी के चलते ऐसा हुआ है। 

शुद्ध मुनाफा 38 हजार करोड़ रुपये

सैमसंग ने गुरुवार को अपना बयान जारी करते हुए कहा कि उसका जुलाई-सितंबर की तिमाही में मुनाफा 52 फीसदी घटकर के केवल 38 हजार करोड़ रुपये (5.40 बिलियन डॉलर) रह गया। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के चलते कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं जापान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते भी बिक्री काफी कम हो गई है। 

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि वार्षिक आधार पर चिप की कीमतों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, जिसके चलते मैमोरी चिप के कारोबार मेंं गिरावट बनी हुई है। दक्षिण कोरिया में कैलेंडर वर्ष के आधार पर ही वित्त वर्ष माना जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें