फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमान: 2021 में रियल स्टेट में आएगी तेजी, बिकेंगे नए मकान

Fri, 20 Aug 2021 07:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2022 के दौरान मकानों की बिक्री बढ़कर 2,64,625 इकाई पहुंच सकती है, जबकि 2023 में 3,17,550 मकान बिक सकते हैं।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 2021 में सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़ सकती है। इस दौरान नए मकानों के लॉन्च में 35 फीसदी तेजी की उम्मीद है। 

विज्ञापन


हालांकि, मकानों की बिक्री के कोविड-19 पूर्व स्तर पर पहुंचने में अभी वक्त लगेगा। संपत्ति सलाहकार एनारॉक के रिपोर्ट के मुताबिक, सात शहरों दिल्ली- एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में 2021 के दौरान कुल 1,79,527 मकान बिक सकते हैं। 

यह आंकड़ा 2020 में बिके 1,38,344 मकानों से 30 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले 2019 में इन शहरों में कुल 2,61,358 मकान बिके थे। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2022 के दौरान मकानों की बिक्री बढ़कर 2,64,625 इकाई पहुंच सकती है, जबकि 2023 में 3,17,550 मकान बिक सकते हैं। हालांकि, इस साल मकानों की आपूर्ति और बिक्री 2019 के मुकाबले क्रमशः 28% एवं 31% कम रह सकती है। 
विज्ञापन


2023 में नए रिकॉर्ड बनाएगा 
रियल्टी क्षेत्र एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र 2017 से 2019 के बीच सालाना आधार पर अच्छी बढ़त दिखा रहा था, लेकिन महामारी ने इस बढ़त पर रोक लगा दी। अगर ऐसा नहीं होता तो 2020 रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन साल होता। 

उन्होंने कहा कि महामारी पर नियंत्रण और टीकाकरण की तेज रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि 2023 में रियल एस्टेट क्षेत्र 2019 के मुकाबले नए रिकॉर्ड बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें