फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Appointment: इंडिगो एयरलाइंस में शामिल हुईं सगुन वैद, एक दिसंबर से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी 

Thu, 04 Nov 2021 12:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो एयरलाइंस ने सगुन वैद को अपना काउन्सेल जनरल नियुक्त किया है। वे एक दिसंबर से अपना पद संभालेंगी। इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि सगुन नोकिया नेटवर्क से इंडिगो में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस ने सगुन वैद को अपना काउन्सेल जनरल नियुक्त किया है। वे एक दिसंबर से अपना पद संभालेंगी। वैद इस पद पर प्रिया मेहरा की जगह लेंगी, जो कम लागत वाली वाहक अकासा एयर में कानूनी प्रमुख के रूप में शामिल हुई हैं।

विज्ञापन


नोकिया नेटवर्क से पहुंचीं इंडिगो
इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि सगुन नोकिया नेटवर्क से इंडिगो में शामिल हुई हैं। नोकिया में वह भारत और एशिया प्रशांत और जापान (APJ) क्षेत्र के लिए कानूनी और अनुपालन की निदेशक और प्रमुख थीं। नोकिया से पहले, वैद जेनपैक्ट में एशिया के लिए एक दशक से अधिक समय तक उपाध्यक्ष और सामान्य सलाहकार रह चुकी हैं।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है इंडिगो
इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसने सितंबर में 22.66 लाख यात्रियों को लेकर उड़ान भरी, जो कुल घरेलू विमानन उद्योग बाजार का 57.5 प्रतिशत हिस्सा है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि वैद का नोकिया में भौगोलिक क्षेत्रों में व्यवसायों को सलाह देने विस्तृत अनुभव इंडिगो के लिए बेहद मददगार साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें