पिछले कारोबारी सत्र में जबरदस्त गिरावट का समाना करने के बाद रूसी मुद्रा रूबल में शुक्रवार को उछाल आया। गौरतलब है कि बीते दिन यूक्रेन पर हमला करने के आदेश के बाद रूबल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 89.60 पर पहुंच गया था, जो आज 2.3 फीसदी बढ़कर 83.30 हो गया। यूरो के मुकाबले भी रूबल ने मजबूती दर्ज की है।
गौरतलब है कि रूसी शेयर बाजार में भी शुक्रवार को तेज उछाल देखने को मिला। मोएक्स इंडेक्स में 23 फीसदी की तेजी आई, जबकि आरटीएस में भी 28 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इससे पहले गुरुवार बाजार में भारी उथल-पुथल मची थी और ज्यादातर शेयरों में 50 फीसदी तक की गिरावट आई थी।