SpiceJet To Start Six Bangkok Flights: स्पाइसजेट 10 मार्च से बैंकॉक के लिए छह उड़ानें शुरू करने जा रही है। कंपनी की ओर ये जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ये उड़ानें थाई राजधानी के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से रवाना होंगी। इसमें कहा गया कि एयरलाइन सभी भारत-बैंकॉक उड़ानों को संचालित करने के लिए बी 737 विमान तैनात करेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि वह यात्रियों को राहत देने के लिए 10 मार्च से बैंकॉक के लिए छह उड़ानें शुरू करने जा रही है। कंपनी की ओर ये जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ये उड़ानें थाई राजधानी के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से रवाना होंगी। इसमें कहा गया कि एयरलाइन सभी भारत-बैंकॉक उड़ानों को संचालित करने के लिए बी 737 विमान तैनात करेगी। कंपनी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, कोलकाता से बैंकॉक और वापस बैंकॉक से कोलकाता, दिल्ली से बैंकॉक और वापस बैंकॉक से दिल्ली की उड़ान 10 मार्च को शुरू कर दी जाएगी।