RIL Q3 Results: वित्तीय वर्ष 2024 के पहले नौ महीनों में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 57,777 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 52,443 करोड़ रुपये था। वित्तीय वर्ष 2022-23 कंपनी का शुद्ध मुनाफा 73,670 करोड़ रुपये था।
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 19,641 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 17,706 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की सकल आय 3.2 प्रतिशत बढ़कर 2,48,160 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,40,532 करोड़ रुपये थी। आरआईएल ने कहा कि उसने वित्तीय सेवा कारोबार के अलग होने को दर्शाने के लिए एक साल पहले की अवधि के आंकड़ों को फिर से पेश किया है।
वित्तीय वर्ष 2024 के पहले नौ महीनों में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 57,777 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 52,443 करोड़ रुपये था। वित्तीय वर्ष 2022-23 कंपनी का शुद्ध मुनाफा 73,670 करोड़ रुपये रहा था।
22 जनवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के दफ्तरों में भी रहेगी छुट्टी
अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22 जनवरी को देशभर में अपने सभी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है।