फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल हुए सऊदी अरामको के चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने किया एलान

Thu, 24 Jun 2021 03:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिलायंस व अरामको के बीच 15 अरब डॉलर का बड़ा करार हुआ है। इसी करार के तहत रिलायंस में सउदी अरब वेल्थ फंड के गर्वनर रुमायन को रिलायंस के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन
अरामको के चेयरमैन यासिर अल रुमायन  - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में गुरुवार को सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के चेयरमैन यासिर अल रुमायन  भी शरीक हुए। वह बतौर स्वतंत्र निदेशक के रूप में बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन

 

सऊदी अरामको के चेयरमैन रुमायन को निदेशक मंडल में शामिल करने का एलान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की एजीएम में किया। रुमायन को रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। वे स्वतंत्र निदेशक बनाए गए हैं। रिलायंस व अरामको के बीच हुए 15 अरब डॉलर के करार के तहत यह कदम उठाया गया है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल के 14 सदस्यों में से आधे स्वतंत्र निदेशक हैं। इनमें एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, मैकिंसे इंडिया के पूर्व प्रमुख आदिल जैनुलभाई, पूर्व सीएसआईआर प्रमुख आरए माशेलकर शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वाईपी त्रिवेदी इसी साल बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन


रिलायंस की 44 वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा, 'मैं सऊदी अरामको के चेयरमैन और पीआईएफ के गवर्नर यासिर अल-रुमायन का रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल होने का स्वागत करता हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें