फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीओ:  2021 में जुटाए रिकॉर्ड 1.18 लाख करोड़ रुपये, 2022 में 2 लाख करोड़ का अनुमान

Fri, 24 Dec 2021 07:02 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

प्राइम डाटाबेस समूह ने बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि सबसे ज्यादा आईपीओ का पिछला रिकॉर्ड 2017 में 68,827 करोड़ का था। 2021 में तकनीकी कंपनियों के दमदार प्रदर्शन और नए स्टार्टअप आने से पिछले रिकॉर्ड से भी दोगुनी राशि जुटाने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
आईपीओ - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज चुकाने और कारोबारी विस्तार के लिए 2021 में कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये रिकॉर्ड पूंजी जुटाई है। इस साल 63 कंपनियों ने 1,18,704 करोड़ रुपये आईपीओ से जुटाए, जो पिछले साल 15 आईपीओ से जुटाए 26,613 करोड़ रुपये से करीब साढ़े चार गुना है।

विज्ञापन


प्राइम डाटाबेस समूह ने बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि सबसे ज्यादा आईपीओ का पिछला रिकॉर्ड 2017 में 68,827 करोड़ का था। 2021 में तकनीकी कंपनियों के दमदार प्रदर्शन और नए स्टार्टअप आने से पिछले रिकॉर्ड से भी दोगुनी राशि जुटाने में सफलता मिली है। प्राइम डाटाबेस के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया ने बताया कि इस साल सार्वजनिक इक्विटी से कुल 2.02 लाख करोड़ की पूंजी जुटाई गई, जिसमें 51 फीसदी यानी 1,03,621 करोड़ की नई फंडिंग मिली, जबकि 98,388 करोड़ ऑफर फॉर सेल के जरिये मिले हैं। 2020 में कुल सार्वजनिक इक्विटी फंड 1,76,914 करोड़ रुपये रहा था।

36 आईपीओ में 10 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन
हल्दिया के अनुसार, इस साल आए 59 आईपीओ के पूरे आंकड़े मौजूद हैं। इसमें से 36 में 10 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन रहा, जबकि छह आईपीओ की बोली 100 गुना से भी ज्यादा पहुंच गई। आई आईपीओ तीन गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए, जबकि शेष 15 आईपीओ को 1-3 गुना तक सब्सक्रिप्शन मिला। सबसे बड़ी उपलब्धि खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी रही।  
विज्ञापन


2022 में 2 लाख करोड़ का अनुमान
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि 2021 में दमदार प्रदर्शन के बाद 2022 में आईपीओ से करीब 2 लाख करोड़ जुटाने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल आईपीओ के लिए 15 अरब डॉलर का प्रस्ताव पहले ही सेबी को भेजा जा चुका है, जबकि 11 अरब डॉलर का प्रस्ताव जल्द भेजे जाने की संभावना है। तकनीकी कंपनियों की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें