फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Economy: नए साल पर मंदी का भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यात पर पड़ेगा मामूली असर

Wed, 04 Jan 2023 01:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) ने मंगलवार को कहा कि 2022 में कच्चे तेल और कोयले के आयात पर भारत 270 अरब डॉलर खर्च करेगा। यह कुल आयात खर्च का 40 फीसदी है।
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में वैश्विक मांग कमजोर होने और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था एवं निर्यात मामूली रूप से प्रभावित होगा। ऐसे में भारत को अपने चालू खाते में सुधार करने के लिए ऊर्जा आयात पर खर्च में कटौती का प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन


आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) ने मंगलवार को कहा कि 2022 में कच्चे तेल और कोयले के आयात पर भारत 270 अरब डॉलर खर्च करेगा। यह कुल आयात खर्च का 40 फीसदी है। इसमें खर्च में कटौती के लिए भारत को स्थानीय तेल क्षेत्रों में खोज में तेजी लाने के साथ कोयला खदानों के जरिये उत्पादन बढ़ाना होगा। इससे ऊर्जा आयात पर होने वाले खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी और चालू खाते की स्थिति भी सुधरेगी।

भारत लाभ पाने की मजबूत स्थिति में
संस्थान ने कहा, चीन को अलग-थलग कर वैकल्पिक आपूर्ति शृंखला बनाने के अमेरिका के प्रयास से वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं का पुनर्गठन हो रहा है। कई विनिर्माण कंपनियां चीन से बाहर निकलना चाहती हैं। भारत इस रुझान से लाभ पाने की मजबूत स्थिति में है। 
विज्ञापन


450 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है निर्यात
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात बढ़कर 2022 में 440-450 अरब डॉलर पहुंच सकता है। 2021 में यह आंकड़ा 395 अरब डॉलर रहा था। इस दौरान आयात भी बढ़कर 725 अरब डॉलर पहुंच सकता है, जो 2021 में 573 अरब डॉलर था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें