फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी की आशंका: चार दशकों में सबसे कम रहेगी वैश्विक वृद्धि दर, 2009 की तरह ही रहेगा मंदी का दौर

Thu, 05 Oct 2023 07:20 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।

सार

वैश्विक वृद्धि दर का यह आंकड़ा 2.5% की पारंपरिक सीमा से नीचे है, जो मंदी का संकेत है। पूर्वी व मध्य एशिया को छोड़ सभी क्षेत्रों में इस साल 2022 की तुलना में धीमी वृद्धि की आशंका है, जो यूरोप में सर्वाधिक होगी। यहां वृद्धि दर 2.3 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
मंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में मंदी की आशंका गहराने लगी है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड) ने 2023 में वैश्विक विकास दर सिर्फ 2.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। संकट के वर्षों को छोड़ दें तो विकास दर चार दशकों में सबसे कम है।

विज्ञापन


आशंका है कि 2023 में 2009 जैसा ही मंदी का दौर रहेगा और यह 2024 में भी जारी रह सकता है। हालांकि, इस अवधि में भारत में विकास दर ऊंची रहने का अनुमान है। अंकटाड ने अपनी रिपोर्ट में मौजूदा विकास को 'थमी हुई गति' करार दिया है। 

वैश्विक वृद्धि दर का यह आंकड़ा 2.5% की पारंपरिक सीमा से नीचे है, जो मंदी का संकेत है। पूर्वी व मध्य एशिया को छोड़ सभी क्षेत्रों में इस साल 2022 की तुलना में धीमी वृद्धि की आशंका है, जो यूरोप में सर्वाधिक होगी। यहां वृद्धि दर 2.3 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन


बेरोजगारी भारत की सबसे बड़ी चिंता
भारत में विकास मुख्य रूप से सरकारी खर्च व बाहरी व्यापार की स्थितियों से प्रभावित रहता है। लेकिन, इसकी सबसे बड़ी चिंता जून, 2023 में 8.5 फीसदी की बेरोजगारी दर है। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक विकास से सबको समान रूप से फायदा नहीं हो सकता, क्योंकि असमानता काफी बढ़ गई है। यह आगे चलकर बाधा बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें