RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा शुक्रवार (5 अप्रैल) को की जाएगी। यह 2024-25 की पहली द्विमासिक एमपीसी बैठक है।
रिजर्व बैंक की दर निर्धारण समिति ने बुधवार को मौद्रिक नीति पर फैसले के लिए तीन दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया। उधर, बाजार को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखेगा और मुद्रास्फीति नियंत्रण पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा क्योंकि आर्थिक विकास से जुड़ी चिंताएं कम हो रही हैं।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा शुक्रवार (5 अप्रैल) को की जाएगी। यह 2024-25 की पहली द्विमासिक एमपीसी बैठक है।
1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए कुल छह एमपीसी बैठकें निर्धारित हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो दर को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था और तब से इसने अपनी पिछली छह द्वि-मासिक नीतियों में दर को समान स्तर पर बनाए रखा है।