फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Scam: राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री के दफ्तर में ईडी का छापा, बताया ये कारण

Tue, 19 Dec 2023 04:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ration Scam: ईडी ने कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक के कार्यालय की मंगलवार को तलाशी ली। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेजों की तलाश में साल्ट लेक में 'अरण्य भवन' स्थित मलिक के कार्यालय गए थे।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक के कार्यालय की मंगलवार को तलाशी ली। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेजों की तलाश में साल्ट लेक में 'अरण्य भवन' स्थित मलिक के कार्यालय गए थे। अधिकारी ने कहा, "ऐसे संकेत हैं कि मलिक ने अपने वन विभाग कार्यालय में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज छिपाए होंगे। आज का तलाशी अभियान उनका पता लगाने के लिए है।"

पूर्व खाद्य मंत्री को करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता से जुड़े मामले में ईडी ने 27 अक्टूबर को तड़के उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मंत्री का मधुमेह सहित स्वास्थ्य संबंधी कई मुद्दों के लिए सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें