फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omaxe Group IT Raid: देशभर में ओमैक्स समूह के ठिकानों पर आयकर छापे, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मप्र में कई परिसरों की जांच

Mon, 14 Mar 2022 12:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Income tax raid on Omaxe : आयकर सूत्रों के अनुसार ओमैक्स समूह के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब स्थित ठिकानों पर जांच चल रही है। 
विज्ञापन
ओमेक्स समूह के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने सोमवार को रीयल एस्टेट क्षेत्र के बड़े समूह ओमैक्स पर छापा मारा। देश भर में कंपनी के कई परिसरों पर एक साथ पड़ताल चल रही है। आयकर विभाग के करीब 250 अधिकारी जांच टीमों में शामिल हैं।

विज्ञापन


आयकर सूत्रों के अनुसार ओमैक्स समूह के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब स्थित ठिकानों पर जांच चल रही है। ओमैक्स रीयल एस्टेट समूह का बड़ा कारोबारी है। देश के कई प्रमुख शहरों की इसकी टाउनशिप हैं। आयकर विभाग की टीमें सोमवार सुबह से ही रीयल एस्टेट डेवलपर ओमैक्स ग्रुप के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत देशभर में करीब 45 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ग्रुप पर आयकर चोरी का आरोप है।

नोएडा, गुरुग्राम, इंदौर समेत कई शहरों में जांच
दिल्ली-एनसीआर में 20 स्थानों के साथ ही देशभर में 45 जगहों पर सुबह सात बजे से ही छापेमारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, नोएडा में तीन, गुरुग्राम में तीन, गाजियाबाद में एक, चंडीगढ़ में चार, लुधियाना में तीन, लखनऊ में पांच, इंदौर में चार स्थानों पर तलाशी जारी है। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-62 और सेक्टर-93 में भी छापेमारी जारी है। चंडीगढ़ में कई स्थानों की आयकर विभाग की टीमों की मदद ली गई है। 
विज्ञापन


टैक्स चोरी व नकदी लेकर फ्लैट बेचने का आरोप
ओमैक्स बिल्डर पर टैक्स चोरी के साथ ही बड़ी मात्रा में नकद राशि लेकर फ्लैट बेचने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार ग्रेटर नोएडा में किसी और शहर की टीम जांच कर रही है। ओमैक्स समूह का हेड ऑफिस दिल्ली के कालकाजी में है। नोएडा से आयकर की दो टीम दिल्ली गई हैं। दिल्ली में बिल्डर का घर और दफ्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें