फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट: महामारी में दिल्ली-एनसीआर में 50 फीसदी बढ़ गई मकानों की बिक्री 

Wed, 14 Jul 2021 11:28 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में कुल 6,190 मकान बिके।
  • सबसे ज्यादा गुरुग्राम में बिके 36 प्रतिशत  मकान, नोएडा ग्रेनो में 34 प्रतिशत।
  • बिक्री में 36 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ गुरुग्राम सबसे आगे रहा।
विज्ञापन
रियल एस्टेट हाउस - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी में दूसरी लहर के चलते दिल्ली-एनसीआर में मांग बढ़ने की वजह से 2021 की दूसरी यानी अप्रैल-जून तिमाही में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 2,830 इकाई पहुंच गई। हालांकि महामारी की दूसरी लहर की वजह से बिक्री में तिमाही आधार पर 54 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। ऑनलाइन रियल एस्टेट ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के मुताबिक, इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में कुल 6,190 मकान बिके थे। 2020 की समान तिमाही में मकानों की बिक्री 1,890 इकाई रही थी।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा गुरुग्राम में बिके 36 प्रतिशत  मकान, नोएडा ग्रेनो में 34 प्रतिशत 
दूसरी तिमाही के दौरान दिल्ली-एनसीआर में मकानों की कुल बिक्री में 36 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ गुरुग्राम सबसे आगे रहा। यहां 1,020 मकान बिके। नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हिस्सेदारी 34 फीसदी, फरीदाबाद के 18 फीसदी और गाजियाबाद की हिस्सेदारी 12 फीसदी रही।

सिर्फ तीन शहरों में बड़ी बिक्री
महामारी की दूसरी लहर के कारण अप्रैल और मई में मांग लगभग खत्म हो गई थी। जून तिमाही में दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद और हैदराबाद में बिक्री बढ़ी। जबकि मुंबई, पुणे, बंगलूरू में तेज गिरावट दिखी।
विज्ञापन


नई परियोजनाओं से दूर रहे बिल्डर
ब्रोकरेज कंपनी का कहना है कि दूसरी लहर के बीच बिल्डर नई परियोजनाएं लांच करने या मौजूदा परियोजनाओं के नए फेज शुरू करने से बचते रहे। इस कारण अप्रैल-जून 2021 के दौरान नए मकानों की आपूर्ति पिछले साल की समान तिमाही के 2,016 इकाई से 59 फ़ीसदी घटकर महज 818 इकाई रह गई। तिमाही आधार पर आपूर्ति में 83 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें