फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: पीएम मोदी दो अगस्त को डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म e-RUPI को करेंगे लॉन्च, रिजर्व बैंक ने दिया था आइडिया

Sat, 31 Jul 2021 09:17 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी दो अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से e-RUPI डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म को लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी दो अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से e-RUPI डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म को लॉन्च करेंगे। e-RUPI एक प्रीपेड इ-वाउचर है, जिसे NPCI ने विकसित किया हैं । इससे पूरी तरह नगदरहित और संपर्करहित भुगतान होगा। e-RUPI क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग के आधार पर ई-वाउचर के रूप में कार्य करता है, जिसे लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर पहुंचाया जाता है। e-RUPI प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को कार्ड, डिजिटल भुगतान एप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना वाउचर को भुनाने की अनुमति देगा।

विज्ञापन


यह डिजिटल प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करता है कि लेन-देन पूरा होने के बाद ही सेवा प्रदाता को भुगतान किया जाए। प्रीपेड होने के कारण, यह किसी भी मध्यस्थ की भागीदारी के बिना सेवा प्रदाता को समय पर भुगतान का भरोसा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें