फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economy: पीयूष गोयल बोले- अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, जानें एफडीआई और निर्यात में आया कितना उछाल

Sat, 13 Nov 2021 09:48 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Economy: देश में बढ़ते निर्यात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवाह जैसे कई संकेतकों से स्पष्ट है कि देश की अर्थव्यवस्था सही राह पर अग्रसर है। 
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से कुलांचे भरने लगी है। देश में बढ़ते निर्यात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवाह जैसे कई संकेतकों से स्पष्ट है कि देश की अर्थव्यवस्था सही राह पर अग्रसर है। गोयल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्तूबर के दौरान वस्तुओं का निर्यात 232 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


एफडीआई प्रवाह 62 फीसदी बढ़ा
उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में कुल एफडीआई प्रवाह 62 फीसदी बढ़ गया है। इसके साथ ही अक्तूबर में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले रोजगार में भी इजाफा देखने को मिला है। वहीं विनिर्माण पीएमआई बढ़कर 55.9 हो गया, जबकि सेवा पीएमआई एक दशक के उच्चस्तर 58.4 पर पहुंच गया। 

वैश्विक भावनाओं में आया बदलाव 
पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि इस सब कारकों के चलते और निवेश में गति आने के कारण वैश्विक भावनाओं में भी बदलाव हुआ है। वैश्विक भावनाएं वाय इंडिया से अब वाय नॉट इंडिया में बदल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें