फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: मोदी सरकार फ्री में बांट रही है लैपटॉप? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Tue, 09 Nov 2021 01:35 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम के मुताबिक, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। पीआईबी ने लोगों को ऐसे फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पीआईबी फैक्ट चेक - फोटो : Twitter/PIB Fact Check
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के इस जमाने में अक्सर मैसेजेस वायरल होते रहते हैं। कुछ मैसेज तो लोगों को जानकारी देने का काम करते हैं, लेकिन कुछ मैसेज भ्रमित करने वाले भी होते हैं। व्हाट्सएप की अगर बात करें तो आज के समय में अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल करने लगे हैं और भ्रमित करने वाले वायरल मैसेज अक्सर देखने को मिल जाते हैं। आजकल व्हाट्सएप पर एक ऐसा ही मैसेज वायरल हो रहा है कि केंद्र सरकार लोगों को मुफ्त में लैपटॉप बांट रही है। यह मैसेज व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग तो इसे सच मान बैठे हैं और दूसरे लोगों को भी व्हाट्सएप के जरिये मैसेज वायरल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अब अगर बात करें कि इस वायरल मैसेज में कितनी सच्चाई है तो पीआईबी ने इसे पूरी तरह से झूठा और फर्जी करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है और लोगों को आगाह किया है। पीआईबी के मुताबिक, जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें ऊपर लिखा है 'प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप वितरण योजना' और उसके नीचे लिखा है 'मोदी सरकार की तरफ से बिल्कुल फ्री में लैपटॉप वितरण किए जा रहे हैं, जल्दी बुक करें।' इसके बाद नीचे एक लिंक दिया गया है। 

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम के मुताबिक, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। पीआईबी ने लोगों को ऐसे फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी है और साथ ही ये भी कहा है कि इन्हें फॉरवर्ड/शेयर न करें और ऐसे लिंक व वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भी साझा न करें। 
विज्ञापन


अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो इसके झांसे में बिल्कुल न आएं। यह धोखाधड़ी करने का एक जरिया हो सकता है। दरअसल, साइबर अपराधी आपकी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर फ्रॉड कर सकते हैं। इसलिए लिंक पर क्लिक करके निजी जानकारी या बैंकिंग डिटेल्स भूलकर भी न भरें, यह आपको कंगाल बना सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें