फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोनपे पल्स: लॉन्च हुई इंटरैक्टिव वेबसाइट, अप्रैल से जून में फोनपे के जरिए हुए 747651 करोड़ के लेनदेन

Fri, 03 Sep 2021 04:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फोनपे के जरिए ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इसके जरिए अप्रैल से जून के दौरान देश में कुल 3,94,13,83,294 लेनदेन हुए।
विज्ञापन
फोनपे पल्स - फोटो : TWITTER: @PhonePe_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल पेमेंट व अन्य वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी फोनपे ने गुरुवार को फोनपे पल्स (PhonePe Pulse) लॉन्च किया। यह भारत में अपनी तरह का पहला इंटरैक्टिव जियो-लोकेशन प्लेटफॉर्म है। इसमें डाटा, इनसाइट और देश में डिजिटल पेमेंट पर चल रहे ट्रेंड को देखा जा सकता है।

विज्ञापन


देश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लोगों ने करंसी नोटों से दूरी बना ली है। इसकी जगह भुगतान के लिए लोग डिजिटल माध्यमों का उपयोग पहले के मुकाबले ज्यादा करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले के मुकाबले अब नकदी पर लोगों की निर्भरता धीरे-धीरे कम हो रही है, खासकर खुदरा उपभोक्ता और बड़ी संख्या में लोग डिजिटल माध्यम के जरिए अधिक भुगतान कर रहे हैं। फोनपे के जरिए ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इसके करोड़ों ग्राहक हैं। लेनदेन के अतिरिक्त इसके जरिए आप मोबाइल, डीटीएच, डाटा कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही किसी स्टोर पर पेमेंट भी कर सकते हैं। 

अप्रैल से जून में फोनपे के जरिए हुए 3,94,13,83,294 लेनदेन 
फोनपे पल्स के अनुसार, भारत में फोनपे के जरिए दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में कुल 3,94,13,83,294 लेनदेन हुए। इस दौरान कुल 7,47,651 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ और प्रति लेनदेन का औसत मूल्य 1,897 रुपये था। 
विज्ञापन


जनवरी से मार्च के दौरान हुए 3,45,75,95,131 लेनदेन 
पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान फोनपे के जरिए कुल 3,45,75,95,131 लेनदेन हुए थे। इस दौरान कुल 6,28,428 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ और प्रति लेनदेन का औसत मूल्य 1,818 रुपये था। यानी पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी मिमाही में 48,37,88,163 अधिक लेनदेन हुए। साथ ही लेनदेन के मूल्य में भी इजाफा हुआ।

राज्यों की बात करें, तो अप्रैल से जून के दौरान सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन महाराष्ट्र में किया गया। आइए देखते हैं शीर्ष 10 राज्यों की सूची।
 
राज्य कुल लेनदेन (करोड़ में)
महाराष्ट्र 57.36
कर्नाटक 53.06
तेलंगाना 49.59
आंध्र प्रदेश 35.28
राजस्थान 28.75
उत्तर प्रदेश 24.19
मध्यप्रदेश 22.33
दिल्ली 17.02
बिहार 15.56
तमिल नाडु 14.62

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें