फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: दिवाली पर भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, ऐसे जानें आपके शहर में क्या हैं कीमतें?

Mon, 24 Oct 2022 01:00 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Petrol-Diesel Price: देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर बना हुआ है। आर्थिक राजधानी मंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
विज्ञापन
Petrol and Diesel Price - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Petrol-Diesel Price on Diwali: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है पर इसका असर घरेलू बाजार पर नहीं पड़ा है। बीते 22 मई से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं आया है। दिवाली के दिन सोमवार को तेल विपणन कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के अनुसार पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। ग्लोबल मार्केट में लंबे समय से क्रूड ऑयल 95 रुपये प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। इसे देखते हुए त्योहारी सीजन में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के नरम पड़ने की उम्मीद थी, पर ऐसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव 

Petrol Diesel Rate - फोटो : निखिल मेहता

देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर बना हुआ है। आर्थिक राजधानी मंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। बता दें कि तेल की कीमतों में राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 22 मई को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी की थी। तबसे ही इनकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

NCR में क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

petrol diesel price - फोटो : social media

नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता और चेन्नई में क्या हैं भाव? 

पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 92.76 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पूर्व की भांति एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

एसएमएस भेजकर चेक करें अपने शहर में पेट्रोल- डीजल के भाव 

petrol diesel price - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर घरेलू तेल विपणन कंपनियां जिनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं, हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करतीं हैं। अलग-अलग राज्यों में लगने वाले अलग-अलग करों के कारण भाव भी अलग-अलग होते हैं। आप अपने शहर का भाव 9224992249 नंबर पर एसएसएम भेजकर भी जान सकते हैं। इसके लिलए आपको आरएसपी कोड लिखकर मैसेज करना पड़ेगा। आपने शहर का आरएसपी कोड आप ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें