फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm: म्यूचुअल फंडों ने बेचा 26% हिस्सा, आरबीआई की सख्ती के बाद कंपनी के शेयर 50 फीसदी टूटे

Tue, 19 Mar 2024 07:20 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो

सार

म्यूचुअल फंडों ने जी एंटरटेनमेंट में भी अपना निवेश घटाया है। इस शेयर में फंड हाउसों का निवेश 71 लाख शेयर तक घट गया है। सुंदरम म्यूचुअल फंड व फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने भी जी एंटरटेनमेंट में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
विज्ञापन
पेटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद से म्यूचुअल फंडों ने इसकी मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में 26 फीसदी हिस्सा बेच दिया है।

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में म्यूचुअल फंडों के पास पेटीएम के 4.45 करोड़ शेयर थे। फरवरी अंत में ये 26 फीसदी घटकर 3.28 करोड़ रह गए।

कुल हिस्सेदारी का मूल्य मौजूदा भाव पर 1,212 करोड़ रुपये है। पेटीएम के शेयर का भाव आरबीआई की सख्ती की वजह से फरवरी में गिरकर लगभग आधा रह गया। हालांकि, सोमवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 389.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


जी एंटरटेनमेंट में भी घटाई हिस्सेदारी
म्यूचुअल फंडों ने जी एंटरटेनमेंट में भी अपना निवेश घटाया है। इस शेयर में फंड हाउसों का निवेश 71 लाख शेयर तक घट गया है। सुंदरम म्यूचुअल फंड व फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने भी जी एंटरटेनमेंट में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी पर भी हाल में नियामकीय कार्रवाई हुई थी, जिससे शेयरों पर दबाव दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें