फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax Collection: लक्ष्य के पार पहुंच सकता है शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह, कॉरपोरेट लाभ में वृद्धि का दिखेगा असर

सार

सकल कॉरपोरेट कर संग्रह 10.97 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 9.26 फीसदी अधिक है। सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स सहित व्यक्तिगत आयकर 13.4 फीसदी बढ़कर 10.80 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन
tax collection - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 19.45 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के पार पहुंच सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अग्रिम कर भुगतान से शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह को बढ़ावा मिला है। एक अप्रैल, 2023 से 15 मार्च, 2024 तक कुल 18.95 लाख करोड़ का कर संग्रह हुआ है। यह एक साल पहले की समान अवधि से 14.05 फीसदी अधिक है। सरकार को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 9.10 लाख करोड़ का अग्रिम कर मिला है।

विज्ञापन


कॉरपोरेट ने 6.72 लाख करोड़ दिया टैक्स
कॉरपोरेट ने अब तक 6.72 लाख करोड़ और व्यक्तिगत करदाताओं ने 2.37 लाख करोड़ रुपये का कर भुगतान किया है। इसकी अंतिम तारीख 15 मार्च थी। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि 31 मार्च को जो आंकड़े आएंगे, उनमें शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 20 लाख करोड़ के करीब पहुंच सकता है। जानकारों के मुताबिक, अग्रिम कर संग्रह में वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि कॉरपोरेट लाभ और व्यक्तिगत आय बढ़ रही है।

सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 22.2 लाख करोड़ रुपये
रिफंड से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15 मार्च तक 22.25 लाख करोड़ रुपये था। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13.5 फीसदी अधिक है। सकल कॉरपोरेट कर संग्रह 10.97 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 9.26 फीसदी अधिक है। सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स सहित व्यक्तिगत आयकर 13.4 फीसदी बढ़कर 10.80 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। सरकार ने 15 मार्च तक 3.33 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रिफंड जारी किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3.03 लाख करोड़ रुपये से 10 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें