Paytm Row: केंद्रीय बैंक की पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एक्शन के बाद ये कंपनी की वित्त मंत्री के साथ पहली मुलाकात है। जानकारी के अनुसार यह मुलाकात मंगलवार को दोपहर के बाद हुई और करीब 10 मिनट तक चली।
पेटीएम पर भारतीय रिजर्व बैंक के एक्शन की खबरों के बीच कंपनी एमडी और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात की। केंद्रीय बैंक की पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एक्शन के बाद ये कंपनी की वित्त मंत्री के साथ पहली मुलाकात है। जानकारी के अनुसार यह मुलाकात मंगलवार को दोपहर के बाद हुई और करीब 10 मिनट तक चली।
विज्ञापन
हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बातचीत हुई। इससे पहले पेटीएम के अधिकारी भी ताजा प्रकरण के बीच रिजर्व बैंक के अधिकारियों मिले। इससे पहले वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि ये एक कंपनी से जुड़ा मामला है, सरकार का रुख हमेशा से फिनटेक कंपनियों और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का रहा है।