फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wagh Bakri Tea: वाघ बकरी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन, आवारा कुत्तों से बचने में हो गए थे घायल

Mon, 23 Oct 2023 01:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wagh Bakri Tea: देसाई 15 अक्टूबर को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे जब वह अपने आवास के पास इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर पर निकले थे। इसके बाद उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था।
विज्ञापन
पराग देसाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का रविवार शाम 49 वर्ष की आयु में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड अपने प्रतिष्ठित चाय ब्रांड - वाघ बकरी चाय के लिए सबसे लोकप्रिय है।

विज्ञापन


देसाई 15 अक्टूबर को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे जब वह अपने आवास के पास इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर पर निकले थे। उस दौरान आवारा कुत्तों से बचते हुए वे फिसलकर गिर गए थे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।

इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और हालत बिगड़ने पर हेबतपुर रोड पर एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

देसाई के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनकी तुरंत सर्जरी की गई और निधन से पहले उन्हें सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। देसाई की कई स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण रविवार शाम को मौत हो गई थी।
विज्ञापन




देसाई ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था और वह प्रीमियम चाय समूह की चौथी पीढ़ी के उद्यमी थे। समूह के बिक्री, विपणन और निर्यात प्रभाग का नेतृत्व करने और ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अलावा, देसाई एक उत्साही चाय टेस्टर और मूल्यांकनकर्ता भी थे। उन्हें यात्रा और वन्यजीवन में गहरी रुचि थी और उन्होंने उदारतापूर्वक स्थिरता वाली परियोजनाओं के लिए अपना समय दिया। पराग देसाई के पिता रसेस देसाई हैं, जो फिलहाल वाघ बकरी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें